फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के प्रभारी डा. एसके सरोज एवं खंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह की देखरेख में बृहस्पतिवार को कोविड-19 मोबाइल जांच टीम ने मंझरिया, गरथौली, पिपरही, नैसारा, पहलवानपुर, सरौली, पियरी, तुर्कही, कुर्बानसराय, महमूदपुर हथिनी, भितरी, मुतुर्जीपुर, सोन्हुली, बलिगढ़ा आदि 15 गांवों में 1453 लोगों की कोरोना की जांच की। 166 लोगों को टीका लगाया। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज में 10, देवचंदपुर 10, सिरगिथा नौ तथा बासूचक केंद्र पर 20 लोगों को टीका लगाया गया। 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए घर-घर जाकर जागरूक किया गया। केंद्र के प्रभारी ने अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। वैक्सीन पूर्ण रुप से सुरक्षित है। इससे कोई परेशानी नहीं है। इस दौरान कोविड नोडल प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, डा. विरेंद्र कुमार, डा. अतुल कुमार, उदयभान सिंह, नागेंद्र सिंह, नीलू यादव, जोखन चौहान, सेराज अहमद, सत्यप्रकाश, शीला, सुषमा देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें