फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब से जुड़कर महामारी का सामना करेंगे संजय.

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना महामारी को लेकर जहां सरकार काफी गंभीर है। वहीं सामाजिक संगठन भी आगे आए हैं। रोटरी क्लब गाजीपुर ने यूथ रूरल इंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के चेयरमैन संजय राय शेरपुरिया को क्लब का मानद सदस्य बनाकर कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे अभियान में संयुक्त रूप से सहभागिता सुनिश्चित की है। इस मौके पर संजय राय शेरपुरिया ने क्लब को एक कंसंट्रेटर, कोरोना मेडिसिन किट और मास्क प्रदान किया। इस अवसर पर असिस्टेंट रोटरी गवर्नर संजीव सिंह और अध्यक्ष श्रवण कुमार ने संजय राय को रोटरी पिन पहनाकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो के लिए सम्मानित किया और क्लब की मानद सदस्यता दी। इस अवसर पर संजय राय शेरपुरिया ने बताया कि वे यहां हर हाथ को रोजगार देने के उद्देश्य से आए हैं, लेकिन कोरोना पेंडेमिक को देखते हुए वह इसकी रोकथाम के लिए जिले के विभिन्न समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर काम करने के लिए सबको प्रेरित कर रहे हैं। इसमें रोटरी क्लब की सहभागिता काफी अहम है। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने का कार्य रोटरी के साथ मिलकर किया जाएगा। अपने गृह जिले में कोरोना की सेकेंड फेज में जहां ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मरीजों को दिया गया। वहीं टेलीमेडिसिन वैन और एंबुलेंस चलाकर गांव-गांव लोगों की जांच और मेडिसिन बांटने का काम किया जा रहा है। साथ ही लावारिस और गरीब लोगों के लिए लकड़ी बैंक की भी स्थापना कर दी गई है जो जिले के अमूमन सभी श्मशान घाटों पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर डा. यूसी राय, असित सेठ, विनय कुमार सिंह, ओमनारायण सैनी, राजेश प्रसाद, संतोष वर्मा, जीशान अहमद, शाश्वत, वैभव, सुरेंद्र, संजय राय, सतीश राय, राघवेंद्र सिंह पुल्लु, कंचन शेरपुरिया और विनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें