फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पहचान पत्र का होगा टीकाकरण, ऐप पर होंगे पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अगर आप के पास कोई पहचान पत्र नहीं तो टीकाकरण के लिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे लोगों को कोविन ऐप पर पंजीकृत किया जाएगा और उनके टीकाकरण के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे। इन लोगों की पहचान करने की जिम्मेदारी जिला शासन की होगी। ऐसे लोगों की तलाश का काम गठित टास्क फोर्स करेगी। शासन की ओर से जारी निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की भयावकता इतनी बढ़ गई है कि प्रत्येक लोगों का टीकाकरण कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेशन कराने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर कार्ड और पेंशन पेपर में से किसी एक पहचान पत्र का होना जरूरी है, लेकिन अगर किसी के पास यह पहचान पत्र नहीं हैं तो उन्हें वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रखा जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी कर दिया गया है। इस श्रेणी में बुजुर्ग, साधु-संत, जेल में बंद कैदी, मानसिक अस्पतालों में भर्ती मरीज, वृद्धाश्रम के लोग, भिखारी, पुनर्वास केंद्रों में रह रहे मरीजों को शामिल किया गया है। ऐसे लोगों की तलाश का जिम्मा जिले की टास्क फोर्स को सौंपा गया है। इसके अलावा अल्पसंख्यक विभाग, सामाजिक न्याय विभाग और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से ऐसे लोगों की पहचान होगी। इन लोगों का कोविन ऐप में पंजीकरण कराया जाएगा, जिसमें लाभार्थी का नाम और जन्म का साल दर्ज कराया जाएगा। मोबाइल नंबर और पहचान पत्र की अनिवार्यता नहीं होगी। इसका सत्यापन फैसिलिटेटर करेंगे, जिसके बाद इन लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें