फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 3535 ने लगवाया टीका

विज्ञापन
पीएचसी जमानिया में कोविड-19 का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ की रोकथाम को लेकर बृहस्पतिवार से जिले में चौथे चरण के टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया। पहले दिन नगर के जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल सहित 76 सरकारी अस्पतालों पर टीकाकरण हुआ। इसमें 45 से ऊपर के 3535 लोगों ने टीका लगवाया। जबकि लक्ष्य 10 हजार का रखा गया था। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि पहले चरण में हेल्थवर्कर, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर तथा तीसरे चरण में बुजुर्गो के बाद बृहस्पतिवार से 45 वर्ष आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरु किया गया। टीकाकरण नगर में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के साथ जिले के सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्रों सहित 64 सरकारी अस्पतालों पर किया गया। टीकाकरण के पहले दिन 10 हजार लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था, इसके सापेक्ष लोगों ने पहुंचकर टीका लगवाया। सीएमओ ने लोगों से अपील किया कि टीका लगवाने के बाद टीके की दूसरी डोज लगने तक कोविड-19 की गाइड लाइनों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें