फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवतीपुर थाने में उड़ रही आचार संहिता की धज्जियां

विज्ञापन
आचार संहिता की धज्जियां उड़ाता रेवतीपुर थाना परिसर में लगा सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने वा? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल/रेवतीपुर। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। बावजूद इसके छह दिन बीतने के बाद इसका पालन कई जगहों पर नहीं होता दिख रहा है। चौंकाने वाली बात है कि इसका पालन जिले के रेवतीपुर थाना परिसर में भी देखने को नहीं मिल रहा है। जहां खुद इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने एक हफ्ते पूर्व अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में संभावित उम्मीदवारों, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली होर्डिंग, पोस्टर-बैनर हटाए जाने की कवायद पुलिस प्रशासन शुरू कर दी है। लेकिन इस नियम का असर रेवतीपुर थाने पर नहीं दिख रहा है। तभी तो निर्वाचन आयोग के नियम के सरकारी योजनाओं को दर्शाती बड़ी-बड़ी होर्डिग थाना परिसर में मौजूद है। जिसकी इलाके में खूब चर्चा हो रही है। सेवराई एसडीएम रमेश कुमार मौर्या ने बताया कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है, जहां होर्डिंग, पोस्टर अभी लगे हुए हैं, उन्हें भी बहुत जल्द हटाने के निर्देश संबंधित को देने के साथ ही प्रशासन खुद इन होर्डिंग, पोस्टर एवं बैनर आदि को हटवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें