फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसले के साथ टीका लगवाने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद ट्रामा सेन्टर में स्वास्थ्य कर्मी को कोविड की वैक्सीन लगाती नर्स। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में कोविड 19 टीकाकरण के दूसरे चरण में शुक्रवार को नौ केंद्रों पर 1122 स्वास्थ्य कर्मियो को टीके लगाए गए। कहीं सुबह साढ़े नौ तो कहीं साढ़े 11 बजे टीकाकरण की शुरुआत की गई। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी पूरे हौसले के साथ केंद्रों पर पहुंचे और टीकाकरण कराया। हालांकि कड़ाके की ठंड भी उनका हौसला नहीं डिगा सकी।नोडल अधिकारी टीकाकरण की मानिटरिंग करते रहे। जिला अस्पताल में सुबह 9:30 टीकाकरण शुरू हुआ। सूचीबद्ध प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी का गेट के बाहर आईडी मिलान करने के बाद प्रवेश दिया गया। इसके बाद उन्हें वेटिंग रूम में बिठाया गया। यहां तैनात पहचानकर्ता ने कोविन एप पर उनका डाटा अपलोड किया। इसके बाद एक-एक कर उन्हें टीकाकरण कक्ष में भेजा गया। यहां सबसे पहले डॉ. राजेश सिंह और उसके बाद डॉ. मृत्युंजय दुबे, डॉ. नेसार अहमद, डॉ. तनवीर और डॉ. स्वतंत्र सिंह ने टीका लगवाया। इसी तरह एक-एक करके अन्य स्वास्थकमियों को टीके लगाए जाते रहे। जबकि जिला महिला अस्पताल में 10 बजे से डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाना शुरू किया गया। कासिमबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर सुबह नौ बजे टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी, आशा एवं सहायिका पहुंच गई थीं। सूची से आईडी से मिलान करने के बाद कोविन एप पर डाटा अपलोड किया गया। 11.30 बजे आंगनबाड़ी किरन पाल को प्रथम टीका लगा। इसके बाद बिंदु पांडेय, शकुंतला और 115 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। औड़िहार: सैदपुर सीएची पर नौ बजे अधीक्षक डा. संजीव कुमार सिंह ने सेंटर का अवलोकन किया। डा. रवि प्रकाश एवं डॉ अनुज स्मृति स्वास्थ्य केंद्र पर आई। इस बीच एसडीएम विक्रम सिंह ने टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लिया। 9:30 बजे महिला चिकित्सक डाक्टर अनुजा को पहला टीका लगा। इसके बाद विभाग के कर्मियों, आशा एवं आंगनबाड़ी तथा उनकी सहायिका समेत 80 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। यह कार्य दोपहर दो बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें