भगीरथपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का फीताकाटकर शुभारंभ करते हुए युवा समाजसेवी राकेश यादव ।
- फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। बाल गोपाल स्पोर्टिंग भगीरथपुर की तरफ से खेल मैदान पर ग्रामीण स्तरीय 20-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में चकिया ने मलसा को सात विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। उद्घाटन युवा समाजसेवी राकेश यादव ने फीता काटकर एवं खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। चकिया की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मलसा की टीम अंकुश 17 एवं शुभम के 13 रन की बदौलत 14 ओवरों में 75 रनों पर आउट हो गई। लक्ष्य के जवाब में उतरी चकिया की टीम ने मात्र बारह ओवर में अमित 22 एवं नीरज 18 की बदौलत तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। चकिया की तरफ से आलोक ने पांच रन देकर तीन तथा मलसा की तरफ से राकेश ने एक विकेट लिया। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी राकेश यादव ने कहा कि हार-जीत मायने नहीं रखती जो बेहतर प्रदर्शन करेगा उसे सफलता मिलेगी। स्कोरर प्रिंस कुमार पटेल, अंपायर गोलू यादव एवं विशाल तथा कमेंट्रेटर की भूमिका अभिषेक ने निभाई। इस दौरान सोबीन चौधरी, हिमांशु पटेल, सत्यप्रकाश, प्रमोद, अरुण कुमार, अंकुश राय, गोल्डेन तिवारी, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।