फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण आज, जिले के चार केन्द्रों पर टीमें तैयार

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय से कोविड वैक्सीन को केन्द्रों पर पहुंचाने के लिए वाहन में रखते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में चार केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारंभ शनिवार से होगा। इसके लिए टीमें तैयार हैं। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होने वाले टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक सेंटरों पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को सूचीबद्ध तरीके से टीका लगाया जाएगा। जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्या पहला टीका लगवा कर अन्य टीकाकरण के लिए आए लाभार्थियों का उत्साह वर्धन करेंगे। जिला और महिला अस्पताल के साथ जखनिया एवं सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 11-11 वायल पहुंच चुके हैं। उन्हे सीसीटीवी निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। निगरानी के लिए विभाग की ओर से चार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक सेंटर पर वेटिंग कक्ष, टीकाकरण कक्ष और निगरानी कक्ष बनाया गया है। जहां एक ओर चार सेंटरों पर वैक्सीनेशन के लिए पांच टीम कार्य करेगी, वहीं दूसरी ओर आपात स्थिति से निपटने के लिए पांच टीमों को रिजर्व में रखा जाएगा। आवश्यकता के अनुरूप टीम के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है। जिस तरह लोग जीवन की सुरक्षा के लिए मास्क लगा रहे और दो गज दूरी का पालन कर रहे हैं। इसी तरह कोविड का टीका भी जरूरी है। प्रतिकूल परिस्थिति में आपातकालीन टीम तैयार है। कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें