फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर के मंगलवार को विकास भवन परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शिक्षक पर पदोन्नत का प्रावधान है। राजकीय कर्मचारियों के समान 300 दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाए। नकदीकरण चिकित्सा सुविधा व्यवस्था बहाल की जाए । वही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का लिपिक पद पर पदोन्नत किया जाए। ट्रिपल सी का बाध्यता समाप्त किया जाए। वही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक को लंबित मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का अपील किया । कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की मांगों को निस्तारित नहीं किया जाता है, तो उपरोक्त के आंदोलन को मजबूती के साथ निर्णायक स्तर तक लड़ा जायेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक कोमाध्यमिक शिक्षा मंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस दौरान धरना प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, बालेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र मौर्य, कैलाश नाथ सिंह, रमेश यादव, परमेश, विशाल कुमार राय ,लाल बहादुर सिंह, संतोष यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार श्रीवास्तव व संचालन राकेश पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें