फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फतेहपुर अटवा को 2-0 से हराकर उतरौली क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
भिक्खी चौरा गांव के स्व. प्रभुनारायण सिंह खेल मैदान पर फतेहपुर अटवा की गोल पोस्ट की तरफ गेंद ले - फोटो : credit
विज्ञापन
सुहवल। भिक्खीचौरा गांव स्थित स्व. प्रभुनारायण सिंह खेल मैदान पर स्व. प्रभुनारायण सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को उतरौली की टीम ने फतेहपुर अटवा को 2-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
विज्ञापन

निर्धारित 75 मिनट के इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। गेंद पर कब्जा जमाने और गोल करने के लिए दोनों टीमों के बीच लगातार संघर्ष देखने को मिला। खेल के 31वें मिनट में उतरौली की टीम ने शानदार गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली।
एक गोल से पिछड़ने के बाद फतेहपुर अटवा की टीम ने मुकाबले में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी। खिलाड़ियों ने कई बार विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर हमले किए और बराबरी का गोल करने का प्रयास किया, लेकिन उतरौली की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उनकी एक न चली।
विज्ञापन

इसी दौरान मध्यांतर के बाद 59वें मिनट में उतरौली के खिलाड़ियों ने एक और गोल कर 2-0 की निर्णायक बढ़त बना ली। निर्धारित समय तक फतेहपुर अटवा की टीम कोई गोल नहीं कर सकी और उतरौली ने 2-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इस अवसर पर मुख्य आयोजक दीपू सिंह, सह संयोजक संगम सिंह, कमेंट्रेटर पीयूष सिंह, अश्विनी यादव, भोलू, स्कोरर रतीश शर्मा, राहुल यादव सहित आयोजन मंडल के अन्य सहयोगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें