फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परिषदीय विद्यालयों में आदर्श रसोई बनाने के लिए खरीदे जाएंगे बर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में आदर्श रसोई बनाई जाएगी। रसोई के मद में बदलाव किया गया है। अब बच्चों की संख्या के आधार पर विद्यालयों को बजट जारी किया गया है। मध्याह्न भोजन के लिए बर्तन एवं अन्य सुविधाएं जुटाई जाएंगी। अब बच्चों को घर से बर्तन लाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें करीब 2.25 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालयों में मिड-डे-मील के टूट-फूट चुके बर्तनों-उपकरणों के स्थान पर नए बर्तन खरीदे जाएंगे। अपर शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में पत्र भेजा गया है।
इसके अनुसार मध्याह्न भोजन योजना के तहत विद्यालयों की रसोई को अब आदर्श बनाया जाएगा। नए शिक्षा सत्र में विद्यालयों की रसोई को आदर्श बनाने की व्यवस्था की जा रही है। बर्तन खरीदने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। एल्यूमीनियम के बर्तन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाते हैं, इसलिए अब स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की खरीद की जाएगी। इसके लिए जिले के 827 विद्यालयों के लिए 15-15 हजार रुपये की दर से एक करोड़ 24 लाख 45 हजार रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों में बर्तन खरीदने के लिए पैसे भेजे गए हैं, उनमें बाराचवर ब्लाॅक के 67, भदौरा के 40, भांवरकोल 35, बिरनो 35, देवकली 52, सदर 32, करंडा 41, कासिमाबाद 60, मनिहारी 48, मरदह 51, मुहम्मदाबाद 61, नगर क्षेत्र 14, रेवतीपुर 30, सादात 61, सैदपुर 82, जखनिया 65 और जमानिया विकास खंड क्षेत्र के 39 विद्यालयों में 15-15 हजार रुपये की दर से बर्तन खरीदने की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें