फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिहार भेजते थे शराब, सेल्समैन बनकर सीखा था तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। अवैध शराब गोदाम के भंडाफोड़ होने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में बताया कि वो साथियों के साथ मिलकर अवैध शराब तैयार करता था और उसे बिहार ले जाकर बेचता था। आरोपी सेल्समैन का भी काम करता है, जिससे उसे शराब बनाने और पैक करने की सटीक जानकारी हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने रोशनलाल उर्फ धनंजय निवासी ग्राम मढ़ई हाला थाना नंदगंज तो पुलिस रजादी कट तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके पहले उसके दो साथी धनेश कुमार निवासी ग्राम भवानीपुर थाना रामपुर मांझा और रामशीष यादव निवासी मड़ई (हाला) थाना नंदगंज को एक दिन पहले छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान गोदाम से 2800 बोतल में कुल 2150 लीटर अवैध शराब अंग्रेजी, यूरिया कुल 15 किग्रा, फिटकरी पांच किग्रा, 48 अदद रेपर और शराब बनाने वाले पात्र जैसे दो केन एवं एक बाल्टी बरामद किया था। रोशन लाल उर्फ धनंजय ने पूछताछ में बताया कि अधिक पैसा कमाने के लिए वो और उसके परिवार का रामशीष यादव शराब/ बीयर की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करता है। जिसे शराब बनाने और उसे पैक करने के बारे में काफी अनुभव है। इस वजह से उसे साथ लेकर धनेश कुमार, अभिषेक यादव उर्फ मनोज यादव चंद्रिका यादव के साथ मिलकर अपने घर पर ही अपमिश्रित शराब तैयार करता था। बोतलों में भरकर उसपर फर्जी रैपर लगाकर कार्टून में पैक करके उसे बिहार प्रांत ले जाकर ऊंचे दाम में बेच कर मुनाफा कमाता था। चारों लोग आपस में पैसे को बराबर बांटकर अपना खर्चा चलाता था। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अधिक धन कमाने के लालच में ये सब काम अपने साथियों के साथ मिलकर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें