बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव में एक दिन पूर्व भाला मारकर पूर्व ग्राम प्रधान की हुई हत्या के मामले में पुलिस टीम ने एक युवक को धर-दबोचा। पूछताछ में उसने बताया कि मृत पूर्व प्रधान युवक के साथ एक-दो बार अप्राकृतिक संबंध बना चुका था। वह आए दिन आरोपी युवक को परेशान करता था। ऐसे में युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था। एक दिन पहले वह पूर्व प्रधान के बुलाने पर गया और भाला मारकर उनकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि पूर्व कार्यवाहक ग्राम प्रधान की हत्या उनके पड़ोस में रहने वाले युवक विशाल मौर्या ने की है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि मृतक ने एक दो बार अप्राकृतिक संबंध बनाया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसके बाद युवक ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली थी। हत्या के लिए औजार बनाया और उसके बुलाने पर गया। पहले उसने शराब पी। उसके बाद उसकी हत्या कर दी।