फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग का निजीकरण बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
नंदगंज विद्युत उपकेंद्र पर निजीकरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत निजीकरण के विरोध में चलाया जा रहा कर्मचारियों का ध्यानाकर्षण विरोध सभा सोमवार को भी बना रहा। जिले के कुल नौ स्थानों पर रोज शाम चार बजे से विद्युत कर्मचारी विरोध सभा का आयोजन कर रहे हैं। सभा में कर्मचारियों ने साफ कहा किकिसी भी हाल में विद्युत विभाग का निजीकरण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

जमानिया उप केंद्र पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि निजी करण से कर्मचारी, जनता तथा सभी वर्गों को नुकसान है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्भय नारायण ने कहा कि यदि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजी करण प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। सह संयोजक इंजीनियर शिवम राय ने बताया कि सरकार निगम निजीकरण का प्रस्ताव वापस ले नहीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा दुल्लहपुर, कासिमाबाद, जमानिया, सैदपुर ,नंदगंज, मुहम्मदाबाद, अन्धऊ पर भी विरोध सभा की गई।
इस दौरान विजय राज सिंह, शिवम राय, आशीष चौहान ,महेंद्र मिश्रा, मनीष निषाद, आदित्य पांडेय, मिठाई लाल, अभिषेक राय, प्रशांत सोनी, संजीव कुमार भास्कर, मनोज कुमार पटेल, पंकज जायसवाल, संतोष मौर्या, रमेश विश्वकर्मा,जितेंद्र गुप्ता, अविनाश सिंह, नीरज कुमार सोनी ,विनोद कुमार, रमेश कुमार, मनोज कुमार पटेल ,रवि चौरसिया ,गुड्डू चौहान,संतोष कश्यप, वीरेंद्र पासवान, संदीप,राकेश अनुरागी,संजय कुमार, अजय विश्वकर्मा, मार्कण्डेय, अमित,राजकमल,कृष्ण प्रताप,अजय कुशवाहा, अवधेश यादव,सुग्रीव,शत्रुघ्न सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें