फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परीक्षा के समय सोशल मीडिया का उपयोग पढ़ाई के लिए करें

विज्ञापन
शहर के मिश्रबाजार स्थित राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के तनाव मुक्त परीक्षा का
विज्ञापन
गाजीपुर। विभिन्न बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू हो रही हैं। परीक्षा की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, विद्यार्थियों में इसको लेकर तनाव होने लगा है।
विज्ञापन

उनको इसी समस्या से मुक्त करने के लिए अमर उजाला की ओर से बुधवार को शहर के राजकीय सिटी इंटर कालेज में आयोजित तनावमुक्त परीक्षा कार्यक्रम में विशेषज्ञ ने छात्रों को महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए कहा कि अपने ऊपर परीक्षा का दबाव हावी न होने दें। चिंता से दूर रहें और तनावमुक्त होकर परीक्षा दें। ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। सोशल मीडिया का उपयोग पढ़ाई के लिए करें। शहर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. बीडी मिश्र ने कहा कि नकारात्मक तनाव से बचना चाहिए। समस्याएं आती हैं लेकिन उससे कभी घबराएं नहीं। परीक्षा के समय मन की स्थिरता बनाए रखने की जरूरत है। तनाव कम करने और बेहतर तैयारी करने के लिए पढ़ाई का शेड्यूल बनाएं। समय का प्रबंधन करना बहुत जरूरी है। जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी समग्र रुप में पहले से करते हैं उन्हें भय उत्पन्न नहीं होता है। परीक्षा के समय अपना समय कतई बर्बाद न करें और उसका सही उपयोग करें। डाॅ. मिश्र ने कहा कि जो विषय अधिक कठिन लगे उसे पर अधिक समय दें। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय सीमा को ध्यान में रखकर ही उत्तर दें। इस समय पौष्टिक भोजन शरीर और दिमाग को ऊर्जा प्रदान करता है। आवश्यकता के अनुसार विश्राम करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा पाॅजिटिव सोचना चाहिए। उन्होंने छात्रों को तनावमुक्त करने की इस अनूठी पहल की प्रशंसा की। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य केवल शर्मा, सूर्यनाथ पांडेय, राम सिंहासन सिंह कुशवाहा, शशिबाला यादव, महिमा मौर्य, शशिकला, अनुराग चौहान आदि उपस्थित थे। संचालन डा. शरद कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें