फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी बिजली घर एक करोड़ तो ग्रामीण 50 लाख रोजाना वसूलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की ओर से एक से 10 अक्तूबर तक विशेष वसूली अभियान चलाया जाएगा। जनपद के हरेक बिजली घरों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के हिसाब से प्रतिदिन बकाया बिजली बिल वसूली करने का अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। जिसके लिए जनपद के 70 बिजली घरों पर दो-दो टीमों का गठन हुआ है।
विज्ञापन

विशेष अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 50 लाख रुपये प्रति बिजली घर का लक्ष्य है। ऐसे ही शहरी क्षेत्रों में एक करोड़ रुपये प्रति बिजली घर बकाया वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रचार-प्रसार और लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसमें बिजली कनेक्शन कटने की जगह बिजली बिल का भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं को मानसिक तौर पर तैयार किया जाएगा। विभाग की मानें तो ग्रामीण क्षेत्रों में पांच लाख के करीब 10 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाए वाले उपभोक्ता है। जबकि शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाए वाले करीब दो लाख उपभोक्ता है।
अभियान के दौरान हरेक उपभोक्ता तक विभाग की टीम पहुंचने की तैयारी में जुगत में है। बकाया भुगतान को लेकर कई प्लेटफार्म उपलब्ध हैं। जिसमें गांव सहित शहरों में सहज जन सेवा केंद्र, विद्युत सखी, यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर आनलाइन भुगतान के विकल्प उपलब्ध है। जिससे रियल टाइम भुगतान होने के साथ तुरंत बिल भी उपभोक्ता को मिल जाता है।
विज्ञापन

000
एक से 10 अक्तूबर के बीच बिजली विभाग का विशेष अभियान चलेगा। जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को अलग-अलग लक्ष्य के मुताबिक रोजाना बिजली बिल का भुगतान कराना होगा।
विज्ञापन

-राकेश मोहन, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें