फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उपभोक्ताओं का हंगामा, संविदाकर्मी को बिठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने संविदाकर्मी लाइनमैन को छुड़ाया
विज्ञापन

एसडीओ से नोकझोंक, आश्वासन मिलने पर माने उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। बिजली आपूर्ति के दौरान आ रही फॉल्ट की शिकायतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इससे आजिज होकर उपभोक्ताओं ने शनिवार की शाम शहबाजकुली सबस्टेशन को आने वाली 33 हजार लाइन में फाॅल्ट को लेकर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान रास्ते में दिखे संविदाकर्मी लाइनमैन को रोककर बैठा लिया। जिसे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छुड़ाया। वहीं, रात में सबस्टेशन पर पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान एसडीओ और उपभोक्ताओं में कहासुनी भी हुई। हालांकि एसडीओ के आश्वासन पर उपभोक्ताओं का गुस्सा कम हुआ।
शहबाजकुली सबस्टेशन को आने वाली 33 हजार की लाइन में शनिवार को फाॅल्ट आ गया। ऐसे में सब स्टेशन सहित इससे जुड़े गांव अंधेरे में डूब गए। पूरे दिन बिजली आपूर्ति संचालित न होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगोें ने शाम को रास्ते में दिखे एक संविदाकर्मी को सुल्तानपुर गांव में पकड़ कर बंधक बना लिया और मौके पर एसडीओ को बुलाने की मांग करने लगे। जानकारी होने पर एसडीओ ने मुहम्मदाबाद कोतवाली को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस समझा-बुझाकर संविदाकर्मी को छुड़ाकर ले गई। इस दौरान उपभोक्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद रात दस बजे सैकड़ों उपभोक्ता किसान नेताओं के नेतृत्व में शहबाजकुली सब स्टेशन पर पहुंच गए। वहां मौजूद एसडीओ से उन लोगों की कहासुनी हुई।
हालांकि एसडीओ के आश्वासन पर उपभोक्ताओं का गुस्सा कम हुआ और वे वापस लौट गए। देर रात में 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन रविवार की सुबह छह बजे फिर आपूर्ति बाधित हो गई। किसी तरह से मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई।
ग्रामीणों ने कहा कि इस लाइन की लंबाई लगभग 20 किलोमीटर से अधिक है। इसके मरम्मत की जिम्मेदारी तीन संविदा के लाइनमैन की है। ऐसे मेंं फाॅल्ट खोजने में कई-कई दिन लग जाते हैं। बिजली आपूर्ति को लेकर स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो सड़क पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था। स्थायी निदान के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, जिससे फीडर अलग करके आपूर्ति निर्बाध तरीके से दी जा सकेगी।
-सुजीत कुमार, अधिशासी अभियंता, मुहम्मदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें