फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिकअप के चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद पिकअप सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर खड़ी हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त था।
सिटी रेलवे स्टेशन से रोडवेज जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन जारी था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित एक पिकअप ने सामने से आ रहे साइकिल सवार वृद्ध को चपेट में ले लिया। आस-पास के लोगों ने चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। कुछ देर बाद मृतक की शिनाख्त आजमगढ़ निवासी राजेंद्र अस्थाना (70) के रूप में हुई। वह गौसाबाद में किराये पर रहते थे। वह बिजली विभाग से सेवानिवृत्त थे।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। पिकअप को कब्जे में लेने के साथ चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें