फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमलेश की डेडबाॅडी लेकर पहुंची पुलिस पर पथराव, तीन सिपाही घायल; पत्नी बोली- एनकाउंटर नहीं हत्या की गई

Thu, 04 Jun 2026 07:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर में एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद का शव लेकर जा रहे परिजनों ने फुल्लपुर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। शव हटाने पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद भीड़ ने पथराव कर दिया। अफरा-तफरी में पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
कमलेश का शव रखकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कमलेश चौधरी का शव बृहस्पतिवार को गांव पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। शव के गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। घटना में सीओ सिटी समेत तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। वहीं, पत्नी और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कमलेश का एनकाउंटर नहीं किया है, उसकी हत्या की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद कमलेश चौधरी का शव परिजनों को सौंप दिया गया था। शव गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान शवयात्रा के मार्ग को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच मतभेद उत्पन्न हो गया। ग्रामीण शवयात्रा को शहर के मुख्य मार्गों से निकालना चाहते थे, जबकि पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर शव को सीधे श्मशान घाट ले जाने पर जोर दे रहा था।

विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ नाराजगी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में माहौल गर्म हो गया और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मियों को खुद को बचाने के लिए इधर-उधर हटना पड़ा।

घटना में सीओ सिटी शेखर सेंगर, सिपाही हरकुश पटेल और कोतवाली में तैनात कमलेश कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि भीड़ में महिलाओं और बच्चों की संख्या भी काफी अधिक थी, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें