नागालैंड में आयोजित डॉ. तालीमेरेन एओ जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में असम के खिलाफ गो
- फोटो : वार्षिकोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम की फुटबॉल प्रशिक्षक संगीता यादव की देखरेख में प्रदेश की टीम नगालैंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में असम पर एकतरफा 3-0 से जीत दर्ज की है। गाजीपुर की अंजली यादव ने दो गोल कर इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसकी सूचना मिलते ही स्टेडियम में साथी प्रशिक्षकों के साथ ही खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. मोईन ने बताया कि, नगालैंड के चुमुकेदिमा फुटबॉल स्टेडियम में 22 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच डॉ. तालीमेरेन एओ जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। इसमें जिले के प्रशिक्षक संगीता यादव की देखरेख में उत्तर प्रदेश की टीम प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता में दो लीग मुकाबले जीतकर टीम आठ दिसंबर को आयोजित दूसरे सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसमें उसका मुकाबला असम की टीम के साथ था। मैच के 26वें मिनट में टीम के लिए गाजीपुर की अंजली यादव ने पहला मैदानी गोल कर टीम को 1-0 से मैच में आगे कर दिया। 12 मिनट बाद ही आगरा की दिव्या ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। इसके बाद पहले हॉफ में दोनों टीमों की तरफ से हुए प्रयासों के बाद भी कोई गोल नहीं हुआ। मैच के दूसरे हॉफ के 69वें मिनट में उत्तर प्रदेश को असम के खिलाफ कार्नर मिला, जिस अंजली यादव ने हेडर से गोल में तब्दील कर दिया। मैच की अंतिम सिटी बजने पर टीम ने असम को एकतरफा 3-0 से जीत दर्ज की। अब टीम 11 दिसंबर को पहले सेमीफाइनल की विजेता महाराष्ट्र के साथ प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला खेलेगी।