फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बालकों में धनंजय और बालिका में मधु सबसे तेज दौड़ी

विज्ञापन
शहर के पीजी कॉलेज के खेल मैदान में बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में बाराचवर के रेडर को रोकता का - फोटो : कानीबोझी गांव से कानीबोझी चौराहे तक जाने वाले जर्जर सड़क।
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के पीजी काॅलेज स्थित मैदान पर 72वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस मौके पर उच्च प्राथमिक स्तर के बालकों की 100 मीटर दौड़ में देवकली के धनंजय यादव और बालिका वर्ग में मरदह ब्लाक की मधु सबसे आगे रहीं। बालकों में सदर के सुमित दूसरे एवं जमानिया के रामयश तीसरे तथा बालिकाओं में सदर की रिया द्वितीय तथा करंडा की स्नेहा यादव को तृतीय स्थान मिला। जिला व्यायाम शिक्षक अश्विनी राय ने बताया कि प्राथमिक के बालकों की 100 मीटर दौड़ में भदौरा के विशाल पहले, सदर के प्रिंस दूसरे, सैदपुर के शिवम यादव तीसरे, उच्च प्राथमिक स्तर के बालकों की 400 मीटर दौड़ में मुहम्मदाबाद के बादल गोस्वामी प्रथम, कासिमाबाद के शिवम द्वितीय, देवकली के रुद्रप्रताप तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग के बालकों की डिस्कस थ्रो में मुहम्मदाबाद के आदर्श गिरी पहले, देवकली के दिव्यांश दूसरे एवं मरदह के शिवम राजभर तीसरे स्थान पर रहे। बताया कि उच्च प्राथमिक स्तर के बालकों की गोला फेंक में मरदह के शिवम प्रथम, करंडा के पवन चौधरी द्वितीय, मुहम्मदाबाद के आदर्श गिरी तृतीय, उच्च प्राथमिक स्तर की बालिकाओं की हाई जंप में मुहम्मदाबाद की पूजा राजभर पहले, मरदह की संजना दूसरे तथा बालकों में मरदह के विनय पहले और करंडा के मनीष यादव को दूसरा स्थान मिला। इस मौके पर श्रीकांत सिंह, दुर्गेश सिंह, अमर यादव, श्यामबिहारी यादव, अवधेश यादव एवं अंजनी गुप्ता आदि मौजूद थे। मंगलवार को प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें