फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: सपा और सुभासपा के संबंधों में क्यों आई खटास? एनडीए में शामिल होने के बाद ओपी राजभर ने खोला राज

Wed, 19 Jul 2023 08:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

लोकसभा चुनाव से पूर्व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के एनडीए में शामिल होने को भाजपा की बड़ी रणनीतिक जीत माना जा रहा है। इसी बीच बुधवार को सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया। 
 
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद बुधवार को बड़ा बयान दिया। राजभर ने विधायक अब्बास अंसारी, बेदी राम, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय और हंसूराम को समाजवादी पार्टी का सदस्य बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा से चुनाव लड़ाने के लिए इन सबके साथ कुल 13 लोगों को टिकट दिलवाया था। यह आगे चलकर संबंधों में खटास का कारण बना। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में सुभासपा ने सपा के साथ गठबंधन कर लड़ा था।
ये भी पढ़ें; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन पर कसा तंज, बोले- अपने स्वार्थ के लिए एक मंच पर आए ये लोग

अब्बास अंसारी पर भी बोले राजभर

सुभासपा के टिकट पर छह नेताओं ने जीत हासिल की थी। इनमें जहुराबाद से खुद ओमप्रकाश राजभर, मऊ से अब्बास अंसारी, जखनियां से बेदी राम, जफराबाद से पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, बेल्थरा से हंसूराम और दुद्धी से दूधनाथ राम विधायक बने हैं। हाल ही में एनडीए में शामिल हुए सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि जो विधायक बने हैं, इस समय वे सुभासपा के ही साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्बास अंसारी जेल में बंद हैं, पहले बाहर आएं, तो सोचा जाएगा कि क्या करना है। गाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चल रही चर्चाओं पर सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर अभी कोई बात नहीं हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें