फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: गाजीपुर में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की रैली, बोले- विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी BJP सरकार

Fri, 28 Apr 2023 07:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को मुहम्मदाबाद क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  कहा कि सभी सभासदों सहित भाजपा को जीता दें तो वह वादा करते हैं कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का काम सरकार करेगी। 
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि  क्षेत्र में बदलाव लाना है तो नगर पालिका में भी भाजपा की सरकार बनाइए। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की। कहा कि सरकार मुहम्मदाबाद के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शुक्रवार को आयोजित सभा में ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी सभासदों सहित भाजपा को जीता दें तो वादा करते हैं कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का काम सरकार करेगी।

गरीबों को मिल रहा नि:शुल्क इलाज

उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक ऐसी योजना है जिससे गरीबों को नि:शुल्क इलाज मिल रहा है। पूर्व की सरकारों के समय बीमार हो जाने पर गरीबों को अपने गहने बेचने के बाद भी इलाज नहीं मिल पाता था।
ये भी पढ़ें: पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को सपा ने निकाला, तीन पदाधिकारी पर भी गिरी गाज

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश में नि:शुल्क शौचालय दिया गया है। साथ ही सरकार जल जीवन मिशन के माध्यम से सभी को स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया।

अब पैसे और पिस्तौल की राजनीति खत्म

बलिया के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि मुहम्मदाबाद में पहले पैसे और पिस्तौल की राजनीति होती थी। पार्टी की सरकार बनने के बाद अब पैसे और पिस्तौल की राजनीति समाप्त हो चुकी है। अब सिर्फ विकास की राजनीति होने लगी है। कहा कि यदि आप भाजपा प्रत्याशी को जिताते हैं तो वह सांसद निधि से विकास के लिए धनराशि देंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डा. संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व विधायक अलका राय समेत कई नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कल करेंगे जनसभा

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी शनिवार को दिन में तीन बजे से नगर में जनसंपर्क करेंगे। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज राय ने बताया कि इसके बाद वह नगर के एक टाकीज स्थित मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें