फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मांगों के समर्थन में दिया धरना

Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश किसान सभा के सदस्यों और पदाधिकारियों की ओर से गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर सदर एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि आज देश का किसान लगातार हो रही दैवीय आपदाओं से जूझ रहा है। किसान लगातार आत्म हत्या कर रहा है। वहीं केंद्र और प्रदेश की सरकार केवल कर्मचारियों, व्यापारियों, राजनेताओं की सरकार बनकर रह गई। केंद्र के पास किसानों को स्वामीनाथन की रिर्पोट लागू करने के लिए पैसे और समय नहीं है। वहीं दूसरी तरफ सातवां वेतन आयोग, माननीयों के वेतन भत्ते में बढ़ोत्तरी के लिए देश के सभी दल एक साथ खड़े है।
विज्ञापन


प्रदेश में एक्सप्रेसवे के लिए अपने पंसद के जिलों के लिए बहुत सारा पैसा है। लेकिन जिले के नंदगंज स्थित चीनी मिल, बड़ौरा सूती मिल चलाने के पैसा नहीं है। कहा कि बिना आंदोलन चलाए आजमगढ़ की चीनी मिल खुल गई। दैवीय आपदा के लिए लागातार संघर्ष चलाने के बाद भी किसानों को पूरा पैसा नहीं मिला। प्रदेश के बुंदेलखंड से लेकर सभी सवालों को लेकर लखनऊ में पांच दिवसीय धरना इसी माह शुरू होगा। प्रो. केएन सिंह ने कहा कि चीनी मिल, कताई मिल से जिले के किसानों का अस्तित्व जुड़ा हुआ है।

इस अंतिम दम तक लड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष कृृृपाशंकर सिंह ने कहा कि दैवीय आपदा का पैसा जब तक सभी किसानों के खाते में नहीं आएगा हमारा संघर्ष चलता रहेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक जयराम सिंह, सूर्यनज्ञथ यादव, राजदेव यादव, रामकेर, सुरेंद्र राम, विरेंद्र यादव, अशोक मिश्रा, रविंद्र कुशवाहा, जर्नादन राम, रामलाल, विक्रमा यादव, विक्रम राम, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, गोपाल सिंह, श्यामा राजभर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कृपाशंकर सिंह और संचालन अखिलेश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें