फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पट्टीदारों ने किया खूनी हमला... घायल अधेड़ की मौत, गांव वालों के सामने पीटा था; आरोपियों को खोज रही पुलिस

Sun, 13 Apr 2025 11:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

परिजनों का आरोप है कि पट्टीदारों ने हमारे सामने ही बुजुर्ग पर हमला किया था। लहुलूहान कर आरोपी भाग गए। बुजुर्ग को पहले स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। ट्राॅमा सेंटर जाते वक्त रास्ते में उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी शंकर यादव (65) की शनिवार की दोपहर में लाठी डंडे की पिटाई कर दी गई थी। गंभीर रूप से घायल की इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के हिसाब से आगे की कार्रवाई में जुट गई। 

जानकारी के अनुसार, शंकर यादव शनिवार को घर के पूरब में दोपहर के वक्त लगभग तीन बजे गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी बीच, पट्टीदारी का एक युवक सन्नी भी पहुंच गया। दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक घर पहुंचा और लाठी-डंडे के साथ भाई सौरभ और मां सुनीता के साथ खेत की तरफ चल पड़ा। 

इसी बीच शंकर यादव घर के और आसपास के लोग भी खेत में गेहूं काट रहे थे। तभी सन्नी और उसके भाई व मां ने शंकर पर लाठी-डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में स्वजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें सैदपुर के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही रात लगभग करीब 10:30 बजे उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चली गई। इधर मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

पत्नी तारा देवी व अन्य स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक शंकर के चार बेटे संतोष, सुभाष, संजय और मंजय हैं। जिनमें दो बेटे रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर हैं। बेटों का कहना है कि उनके पिता शंकर यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह किसी को भी भला बुरा बोल देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें