फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 77, 783 कापियों का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन दूसरे दिन बुधवार को सभी छह मूल्यांकन केंद्रों पर जारी रहा। इसके पूर्व परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस बीच कुल 77,783 कापियां जांची गई। अब तक कुुल एक लाख 99 हजार 825 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बापू इंटर कालेज सादात और शिवपूजन इंटर कालेज मलसा मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। बापू इंटर कालेज सादात मूल्यांकन केंद्र पर इंटर की अंग्रेजी की कापी जांच रहे एक परीक्षक की जांची गई कंॉपियों की रैंडम चेकिंग की गई। जिसमें एक कापी में ऊपर 29 अंक और भीतर 28 अंक प्रदान किया हुआ मिला। इसी तरह की लापरवाही दूसरे कमरे में भी मिली। उन्होंने लापरवाही के लिए दोनों परीक्षकों का 20 प्रतिशत मानदेय काटने का निर्देश उप नियंत्रक विरेंद्र कुमार सिंह को दिया। उन्होंने परीक्षकों को प्रतिदिन मास्क और हैंड ग्लब्स पहने औ सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से परीक्षकों को बैैठने की सलाह दी। पर्यवेक्षक राम अवतार यादव और उप नियंत्रक विरेंद्र कुमार सिंह को मूल्यांकन की प्रतिदिन की दैनंदिनी तैयार करने का निर्देश दिया गया। बुधवार को शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद केंद्र पर 20 हजार 751 कॉपी, राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर केंद्र पर 09 हजार 674 कॉपी, राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर केंद्र पर 8 हजार 220 कॉपी, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा केंद्र पर 9 हजार 836 कॉपी, बापू इंटर कॉलेज सादात पर 16 हजार 768 कॉपी और शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज केंद्र पर 12 हजार 534 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन केंद्र बापू इंटर कालेज सादात पर सुुुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात के डॉक्टरों की टीम पहुंची और सभी परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। मेेेडिकल टीम में डॉ. रामजी सिंह, ओमकारनाथ पांडेय और नर्स मीरा देवी शामिल रहे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें