फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पहले दिन 1.26 लाख परीक्षार्थियों ने दी हिंदी की परीक्षा

विज्ञापन
बहरियाबाद के सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच करती करते
विज्ञापन
गाजीपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बुधवार से जिले में शुरू हो गई। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा 196 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई। इस बार जिले में कुल 1,37,456 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए 196 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 12 जोनल और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ वाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी लगाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल के कुल 66,498 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 60,770 उपस्थित रहे, जबकि 5,728 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 70,958 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 65,299 ने परीक्षा दी, जबकि 5,659 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, कक्ष निरीक्षकों और सचल दल की सक्रिय निगरानी रही। राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में बने मॉनिटरिंग सेल से भी परीक्षा की निगरानी की गई, जिसके प्रभारी मुख्य राजस्व अधिकारी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें