फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोई रेडियोलॉजिस्ट और कर्मचारी नहीं, बिना पंजीकरण चल रहा डायग्नोस्टिक सेंटर सील

विज्ञापन
नंदगंज के पैथलॉजी का निरीक्षण करते हुए सीएचसी प्रभारी देवकली डॉ एसके सरोज। संवाद
विज्ञापन
नंदगंज। सीएमओ के निर्देश पर शनिवार को देवकली के प्रभारी अधीक्षक डॉ. एस के सरोज के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम बाजार में पहुंची। जहां पावर हाउस के पास में बिना पंजीकरण चल रहे डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया। इस दौरान सेंटर में कोई रेडियोलॉजिस्ट और कर्मी नहीं मिला।
विज्ञापन

देवकली प्रभारी अधीक्षक डा. एसके सरोज ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर पावर हाउस के पास दिव्या अल्ट्रासाउंड डायग्नोस्टिक पैथालॉजी एवं डिजिटल एक्स-रे सेंटर की जांच करने पहुंचे। इस दौरान सेंटर का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। जबकि वहां अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन वहां मौजूद थी, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं थी। साथ ही अग्निशमन प्रमाण पत्र, डायगोनिस्ट का मैप सहित अन्य कागजात भी नहीं थी। इधर, जांच की जानकारी मिलते ही संचालक भाग गया और मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया। देवकली प्रभारी अधीक्षक डॉ. एसके सरोज ने बताया कि दिव्या डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक शादियाबाद थाना के हुसैनपुर निवासी पंचम कुमार बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने लिए तहरीर जल्द ही दी जाएगी। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें