जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव के पास मंगलवार को ट्रैक किनारे खून से लथपथ एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का स्थल का निरीक्षण करने साथ शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी रही। लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर शव को मर्चरी हाउस भिजवा दिया।
ग्रामीणों से पुलिस एवं आरपीएफ को डाउन रेलवे लाइन के पास झाड़ी में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक के केवल सिर के ऊपरी हिस्से में चोट के निशान थे। जबकि उसके शरीर के अन्य हिस्से पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। लोगों ने आशंका जताया कि युवक की कहीं और हत्या कर ट्रैक किनारे फेंका गया है।
वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि मृत युवक ने नीले कलर का लोवर, लाल, सफेद चेकदार कलर का फूल बाजू का टीशर्ट पहने हुए था। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। कोतवाली पुलिस ने शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन कुछ पता न चलने पर शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखने के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक का शव मिला है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।