फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के खेत की पगड्डी पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी/शादियाबाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के चकमहताब गांव स्थित गेहूं के खेत की पगडंडी पर सोमवार को एक 70 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। सोशल मीडिया के जरिए पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह गांव के लोग सिवान के तरफ खेती कार्य के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर गेहूं की खेत की पगडंडी पर एक वृद्ध का शव देख शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी प्रयास के बाद भी जब उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। वह लुंगी एवं शर्ट पहने था। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले यह भूमिधरिया साधु की कुटी पर आया था और एक दिन रुका। उसने कनुआन मंदिर जाने की बात कही थी। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि शायद वह बीमार था। कहीं जाते समय उसकी मौत हो गई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें