सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार - गाजीपुर रेल ट्रैक पर मंगलवार को 12. 15 बजे सैदपुर रेलवे क्रॉसिंग के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास एक 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई।पहचान न होने की स्थिति में शव को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखा दिया गया। कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि नई दिल्ली- बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसे ही सैदपुर रेलवे क्रॉसिंग से स्टेशन की ओर आगे बढ़ी, तभी पहले से ही खड़ा व्यक्ति ट्रेन के सामने कूद पड़ा। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत- विक्षत हो गया। कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को मॉर्च्यूरी हाउस में रखवा दिया है।