फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कूड़ा फेंकने से मना करने पर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर अलीनगर गांव में दरवाजे पर कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक दंपती को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित अमजद खान की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि बीते सात मई को पड़ोसी अब्दुल कादिर, मिंटू और अंजुम आरा उनके घर के सामने कूड़ा फेंक रहे थे। जब अमजद और उनकी पत्नी समा फिरोज ने मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें लाठी- डंडों से मारा-पीटा और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें