फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लान...प्रशिक्षित हो सपनों को पंख लगा रहे बेरोजागार युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बेरोजगारी का दंभ झेल रहे जिले के 14000 युवा कौशल विकास योजना से जुड़कर हुनरमंद हो चुके हैं। प्रशिक्षित होकर वह अपने सपनों को पंख लगाने का काम कर रहे हैं। यही नहीं प्रशिक्षिण प्राप्त कर चुके करीब 700 युवाओं को रोजगार भी मुहैया हो चुका है। जबकि शेष स्वरोजगार की ओर अपना कदम बढ़ा रहे हैं। स्वरोजगार के लिए उद्योग केंद्र, जहां सहूलियतें दे रहा है, वहीं बैंकों द्वारा पैसा देने के नाम पर पानी भी फेरा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2014 से कौशल विकास योजना का शुभारंभ हुआ और रोजगार परक तकनीकी ज्ञान से युवओं को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया। कम्प्यूटर व मोबाइल मरम्मत की जानकारी लेने के बाद गैर प्रांतों जैसे हरियाणा, गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली जैसे महानगरों में स्थापित कंपनियों में अच्छे वेतन पर कार्य कर रहे हैं, जिससे वे अपना व परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। साथ ही बदलते समय के अनुसार उनकी लाइफ स्टाइल भी बदल चुकी है। कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित होने वाले युवाओं को आरटीआई मैदान में आयोजित मेले में आई विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन करके रोजगार मुहैया कराया जाता है। वहीं उद्योग केंद्र के सहारे स्वरोजगार करने वाले प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को बैंक द्वारा लोन उपलब्ध कराने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अभी भी कई युवा बैंक से ऋण न मिल पाने की स्थिति में चक्कर काटने को विवश है। जबकि शासन व जिला प्रशासन की ओर से ऐसे युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं बैंकों द्वारा इस पर पानी फेरने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें