फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर, बलिया, मऊ और देवरिया की अंडर-16 की टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) की ओर से सत्र 2026-27 के लिए गाजीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले गाजीपुर, बलिया, मऊ तथा देवरिया जिले के अंडर-16 वर्ग के पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ था। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


गाजीपुर, बलिया एवं मऊ के खिलाड़ियों का मूल्यांकन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के वरिष्ठ चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह ने तथा देवरिया के खिलाड़ियों का मूल्यांकन वरिष्ठ रणजी खिलाड़ी सीमांत सिंह एवं संजय पाल ने किया।



जीडीसीए अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची यूपीसीए से अनुमोदन के बाद प्राप्त हो गई है। गाजीपुर की अंडर-16 की टीम में आदित्य यादव, अनिवेश यादव, अंशुमान उपाध्याय, हर्ष यादव, हिमांशु सिंह, कृष्णा यादव, पीयूष कुशवाहा, अतीत यादव, हिमांशु प्रजापति, हिमांशु सोनकर, अभय प्रताप गुप्त, कौशल प्रजापति, पीयूष यादव, आकर्ष श्रीवास्तव, नितेश यादव, प्रशांत राय एवं अंगद राजभर को मुख्य खिलाड़ियों के तौर पर चयनित किया गया है।
विज्ञापन


बलिया की टीम में सौरभ राय, अभिनव प्रताप सिंह, आनंद यादव, नवनीत कुमार वर्मा, सौरभ यादव, आकाश यादव, अजीत यादव, मो. मिज़ान, शशिशेखर सिंह, शिखर प्रताप सिंह, आकाश, रघुवीर यादव, राज यादव, रजनीश कुमार गुप्ता, अब्दुर्रहीम, आरव अग्रहरि, प्रियांशु कुमार को मुख्य खिलाड़ी के तौर पर चयनित किया गया है।



मऊ की टीम में विनायक राय, सुजीत कुमार, लकी विश्वकर्मा, राज श्रीवास्तव, संगम यादव, अभिनव सिंह, अंकुर चौहान, आर्यन यादव, अभिनंदन यादव, आयुष सिंह, रुशान रहमान, अमित यादव, अनुराग यादव, आर्यन सिंह, श्रेयांश सिंह, मोहम्मद अहमद एवं सूर्य प्रकाश यादव का चयन किया गया।

उन्होंने बताया कि देवरिया की टीम में आदित्य प्रजापति, चंद्रशेखर सहनी, अमर्त्य, सार्थक राव, आर्यन यादव, मोहित कुमार पांडेय, मोहम्मद फैजान हुसैन, अनिकेत सिंह, आदित्य गोंड, आरुष कुमार मिश्रा, आलोक यादव, पूर्णांक प्रताप सिंह आजाद, मानस चौहान, गगन तिवारी, शाहनवाज सिद्दीकी एवं निखिल यादव का मुख्य खिलाड़ी के तौर पर चयन किया गया है।



जीडीसीए के चेयरमैन तथा यूपीसीए की यूपी टी20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष मुख्य सूची में 17 खिलाड़ियों के अलावा स्टैंड बाई खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। प्रथम चरण में जिले की टीम का गठन किया गया है तथा इन सभी टीमों के अंतर-जनपदीय ट्रायल मैच के बाद मंडल की टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें