फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला में दो दिन पूर्व चचेरे चाचा द्वारा छह वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी एक छह वर्षीय बच्ची दो दिन पूर्व रोजा इफ्तार के बाद बगल में स्थित चाचा के घर में गई और उससे पूछा कि बच्चे कहां हैं। इस पर चाचा ने कहा कि बच्चे छत पर खेल रहे हैं। बच्ची के जाने के बाद करीब 40 वर्षीय चाचा भी छत पर गया और कोने में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। घर आने पर बच्ची ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सोमवार को परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और चाचा के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी धनजंय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लिखा-पढ़ी के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें