फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदी बनाने गए चाचा- भतीजा की गंगा में डूबकर मौत

विज्ञापन
मृतक सुजीत गिरी फाइल फोटो - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
वेदी बनाने गए चाचा-भतीजे की गंगा में डूबने से मौत
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए बनाने गए थे वेदी, गांव में पसरा मातम
करंडा थाना क्षेत्र के गोशंदेपुर गंगा घाट पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
करंडा (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गोशंदेपुर गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह छठ की वेदी बनाने गए चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
गोशंदेपुर गांव निवासी सुजीत गिरी (27) अपने भतीजे ओम गिरी (14) के साथ गांव के बाहर गंगा किनारे छठ पूजा के लिए वेदी बनाने गए थे। उनके साथ गांव का हिमांशु गिरी भी था। तीनों जब गंगा के किनारे पहुंचे तो देखा कि रेत के कारण पानी तीन भागों में बंटा हैं। पहले किनारे पर पानी बहुत कम था। तीनों पैदल ही पार कर दूसरे बहाव के पास पहुंच गए। वहां पहले से कुछ महिलाएं वेदी बना रही थी। तीनों लोग वेदी बनाने के बाद स्नान कर बाहर निकल गए। तभी ओम गिरी ने कहा कि थोड़ा पानी की गहराई नाप ली जाए, जिससे पूजा के दिन आई महिलाओं को इसकी जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम जैसे ही थोड़ा आगे बढ़ा वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए सुजीत और हिमांशु भी पानी में कूद पड़े। पानी गहरा था, जिसमें ये दोनों भी डूबने लगे। हिमांशु गिरी तो किसी तरह बच गया, लेकिन सुजीत और ओम डूबने-उतराने लगे। यह देख पास में ही स्नान कर रही महिलाओं ने साड़ी फेंका, लेकिन दोनों पकड़ नहीं पाए और कुछ देर बाद डूब गए। हिमांशु ने मोबाइल से सूचना परिजनों तथा गांव वालों को दी। कुछ देर बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चाचा-भतीजे की तलाश में जुट गए। सूचना पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। सुबह करीब 10.30 बजे सुजीत गिरी और 11.30 बजे ओम को बाहर निकाला गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया।

मृतक ओम गिरी फाइल फोटो- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें