फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुआ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर नगर में स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार की देर शाम तमसा नदी के सती घाट स्थित कृत्रिम तालाब में किया गया। नगर में पूजा पंडालों मे स्थापित सभी आठ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं को स्थानीय मां चंडी धाम परिसर से आरती के बाद विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन जुलूस पुरानीगंज स्थित सती घाट पहुंच कर वहां तालाब में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

विसर्जन जुलूस में भक्ति जागरण एवं ढोल-नगाड़े, तासे तथा डीजे की धुन पर थिरकते, नाचते- गाते तथा जयकारा लगाते रहे। जुलूस के रास्ते लोगों द्वारा जगह जगह नाश्ते का प्रबंध किया गया। जुलूस के आगे-आगे लकड़ी बाज अपने (लकड़ी खेल) कला का प्रदर्शन करते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से विसर्जन जुलूस में उपजिलाधिकारी वीरबहादुर सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह, तहसीलदार जया सिंह, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद बलराम, कोतवाल कासिमाबाद कमलेश पाल, उपेंद्र राय, चेयरमैन प्रतिनिधि रेयाज अहमद अंसारी, चौकी प्रभारी जयदीप कोल भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें