फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर चाचा-भतीजे की मौत, रिश्तेदार की बर्थ डे पार्टी मनाकर घर वापस आते समय हुआ हादसा

Fri, 17 Jul 2020 11:22 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धामूपुर गांव के सामने ट्रक से कुचलकर बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया।

विज्ञापन


गुरुवार देर रात इलाके के मेधिया गांव निवासी चाचा  अमरनाथ राम (24) अपने भतीजे सोनू राम (17) एवं परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ केशरूआ गांव स्थित रिश्तेदारी में बर्थ-डे पार्टी में गए थे। देर रात सभी दो बाइकों पर सवार होकर घर आ रहे थे। धामूपुर गांव के सामने अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया।

हादसे में चाचा- भतीजा सड़क पर गिर गए। इसी बीच ट्रक का पहिया दोनों को कुचलते आगे बढ़ गया। उधर घटना के बाद दूसरे बाइक पर सवार परिवार के दो सदस्य रोते-बिलखते हुए घटना की सूचना घर वालों को दिए। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजनों में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे की जानकारी होने के बाद परिजन घंटों रोते-बिलखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें