फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रोस्टिंग के बावजूद अघोषित कटौती, आठ से दस घंटे ही मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। उमस भरी गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टिंग के बावजूद अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। निर्धारित 18 घंटे की जगह लोगों को महज आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। शाम और देर रात होने वाली कटौती के साथ बार-बार ट्रिपिंग से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों संजय कुमार, देवकुमार, प्रमोदशंकर और आशीष यादव ने बताया कि पिछले कई महीनों से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। 33/11 केवी कामाख्या विद्युत उपकेंद्र से तीन फीडरों के माध्यम से करीब दो लाख आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। गहमर, करहिया समेत करीब 10 से 12 गांवों में शाम छह से आठ बजे और रात 12 से एक बजे के बीच अक्सर बिजली कटौती होती है। फाल्ट होने पर कई घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती।
विज्ञापन

बिजली न रहने से पंखे और कूलर बंद हो जाने पर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं उमस से परेशान हैं। पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण बिजली आपूर्ति बार-बार प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें