फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी की अधिसूचना से बढ़ेगा भेदभाव : भूपेंद

विज्ञापन
कासिमाबाद में यूजीसी बिल के विरोध में पैदल मार्च निकालते क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ता। सं
विज्ञापन
कासिमाबाद। यूजीसी की ओर से जारी अधिसूचना को रद्द करने की मांग करते हुए रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। संगठन के मंडल महासचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस अधिसूचना से उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव बढ़ेगा। साथ ही इस बिल से अराजकता का माहौल बढ़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों को अखाड़ा बना दिया है। यह बिल अत्यंत गंभीर संवैधानिक एवं विधिक प्रश्न पूरे भारत में उत्पन्न करती है। यह अधिसूचना उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के उद्देश्य लाई गई बताई जा रही है। इसमें एससी एसटी, ओबीसी एवं दिव्यांग छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा पर कुठाराघात है। सवर्ण सांसद और विधायकों से अपील की कि इस बिल का विरोध करें। अगर विरोध के बाद भी सरकार नहीं झुकती है तो अपने पदों से इस्तीफा दें। इस मौके पर हर्ष राज सिंह, अभिषेक सिंह, पंकज सिंह, उपेंद्र सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें