गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बंजारीपुर और तलिया के आसपास सोमवार की रात ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोनहरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर जल्दी गांव निवासी विवेक कुमार (18) मित्र नूरपुर गांव निवासी संजय (22) के साथ बाइक से शहर के तरफ आया था। देर शाम दोनों घर जा रहा था। बंजारीपुर और तलिया के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचते चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। दूसरे दिन मंगलवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।