फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर में वर्चस्व की रंजिश में दो युवकों की हत्या, तीसरा लापता

विज्ञापन
गहमर गांव के हत्याकांड में----मृतक विक्की सिंह। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गहमर/सेवराई। गहमर गांव के खेलूराय पट्टी मोहल्ले में तीन महीने पुरानी वर्चस्व की रंजिश में खेमनराय पट्टी के विक्की सिंह (23) व बाबूराय पट्टी के सौरभ सिंह (24) को लाठी व रॉड से पीटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव पोखरे में फेंक दिए गए। घटना बुधवार की रात लगभग 12 बजे की है। तीसरा साथी गोपाल राय पट्टी का अंकित सिंह (25) लापता है। पोखरे में उसकी तलाश के लिए पुलिस व एसडीआरएफ की टीम लगी है।
विज्ञापन


घटनास्थल खेलूराय पट्टी की सड़क, दीवारों और लोहे के गेट पर खून पसरा मिला, जबकि पोखरे के किनारे शवों के लोथड़े पड़े थे। परिजनों व ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे कोतवाली गेट के सामने शव रखकर एनएच-124 सी जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्ण और एसपी डॉ. ईरज राजा के समझाने पर शाम करीब 5:40 बजे जाम समाप्त हुआ। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस व पीएसी की तैनाती कर दी गई है। रात करीब आठ बजे विक्की सिंह के भाई विकास सिंह की तहरीर पर गहमर कोतवाली पुलिस ने गांव के 12 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि 27 सितंबर को इन्हीं युवकों के दो गुटों में वर्चस्व के लिए मारपीट हुई थी। एक गुट में खेमनराय पट्टी और भैरव राय पट्टी तो दूसरे गुट में खेलूराय पट्टी के युवक शामिल थे। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें विक्की सिंह भी शामिल था।
बृहस्पतिवार की सुबह बिहार से बुलाए गए गोताखोरों ने बोरे में भरा विक्की का शव पोखरे से निकाला। दोपहर करीब दो बजे सौरभ का शव बरामद हुआ। विक्की की कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी। चेहरे व गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। सौरभ के माथे पर गोली के निशान मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गहमर गांव के हत्याकांड में----मृतक विक्की सिंह। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें