फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन सुअर के हमले से दो युवक घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शनिवार को वन सुअर के हमले से दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इस घटना से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। भदौरा गांव निवासी सुनील राय (35) अपने घर के बाहर दातुन कर रहे थे। इसी बीच एक वन सुअर उधर दौड़ता हुआ आया और उन्हें उठाकर दूर फेंक दिया। लोगों के शोर शराबा से भागते समय उसने रास्ते में खड़े विनय राय (25) को भी धक्का मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा लाठी-डंडे की मदद से वन सुअर को गांव से बाहर भगाया गया। आनन-फानन में आस-पास मौजूद लोगों एवं परिजनों द्वारा दोनों घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई थी। लोगों ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में वन सुअरों का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ गया है। कई बार वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से जंगली जानवर आए दिन लोगों पर हमला कर उनको घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें