दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया। सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक शादी का झांसा देकर गांव की ही किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता के पिता जब इस घटना की शिकायत आरोपी के घर करने गए तो आरोपी एवं उसके परिजनों ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है।