फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आज पीएम से मिलेंगे गाजीपुर के दो बुनकर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर कार्य के चलते पहचान बना चुके जिले के दो कारीगरों को दिल्ली बुलाया गया है। इनसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे। दोनों खादी उद्योग के अधिकारियों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। धरवा गंगौली गांव निवासी वहाब अंसारी (54) खादी की संस्था ग्रामोद्योग आश्रम कलौरा में बुनकर हैं। वह रोजाना 12 से 14 मीटर बुनाई करते हैं। वहीं, पीर नगर गोरा बाजार निवासी बिंदू (38) चरखे पर कतिंग का काम करती हैं। वह रोजाना 600 से 700 ग्राम सूत काटती हैं। दोनों कारीगरों की कला की प्रशंसा खादी उद्योग के अधिकारी भी करने से नहीं थकते हैं। दोनों कारीगर महीने में छह से सात हजार रुपये इससे कमाते हैं। इससे उनके परिवार का खर्च चलता है। इन दोनों कारीगरों का चयन खादी उद्योग की ओर से देशभर के 50 उत्कृष्ट कारीगरों में किया गया है, जिनसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मिलेंगे। दोनों के साथ खादी आयोग के अधिकारी संजय कुमार जैन 12 अगस्त को वाराणसी से ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए और 13 अगस्त को वहां पहुंच गए। सोमवार को खादी आयोग के अधिकारी कारीगरों के साथ इन्हें पीएम संग्रहालय, वार मेमोरियल भ्रमण पर ले गए। इसके बाद शाम को ईएसएमई के सचिव से इनकी मुलाकात कराई। वाराणसी खादी वेलफेयर के सचिव जय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि देश के 50 कारीगरों में वाराणसी मंडल से कुल तीन लोगों का चयन किया गया है, जिनमें दो गाजीपुर से हैं। इनसे प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें