सुहवल। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में पुलिस ने शुक्रवार को गैंगेस्टर एक्ट के वांछित को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जमानिया कोतवाली के गैंगेस्टर एक्ट में वांछित नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुमी कला खिलवा गांव निवासी सत्येंद्र यादव ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में ट्रेन पकड़ने का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। दिलदारनगर : थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गैंगेस्टर एक्ट के वांछित एक शातिर बदमाश बिहार प्रांत के कैमूर भभुआ जिला स्थित नुआंव थाना के कारीराम गांव निवासी खेदन चौधरी को खजुरी घाट से गिरफ्तार किया।