फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र कासिमाबाद पर शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि संदर्शिकाओं का प्रयोग करके बच्चों के अंदर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विकास किया जा सकता है। प्रिंट रिच मैटीरियल के कारण गणित की अवधारणा का विकास बच्चों के अंदर करना इस विधा से आसान हो जाएगा। बीआरसी पर 30-30 अध्यापकों का यह प्रशिक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। प्रशिक्षण का दायित्व बीआरसी कासिमाबाद के एआरपी अरुण कुमार, मेराज अहमद, कुश कुमार राय और सतीश कुमार सिंह संभाल रहे हैं। श्रीकांत वर्मा विशेष प्रशिक्षक के रूप में भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों में अजीत सिंह, अरविंद भारती, सुशील कुमार सिंह, नीतू यादव, निर्मला पाल आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें