फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष ट्रेनों से पहुंचे दो हजार प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच कराने आए प्रवासी श्रमिकों को बिस्किट व पानी वितरित करते यूपी मेडिकल एंड पब? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में प्रवासी मजदूरों के आने का क्रम जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को दिन गुजरात के भरुच और सूरत दो ट्रेनें बारी-बारी से दोपहर और शाम को सिटी रेलवे स्टेशन पर पर पहुंची। दोनों ट्रेनों में लगभग दो हजार प्रवासी मजदूर सवार थे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी सभी को बसों से घर भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर सूरत से पहली ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसमें करीब एक हजार प्रवासी मजदूर सवार थे। इसके बाद दूसरी ट्रेन से शाम गुजरात के भरूच से आई। इसमें भी लगभग एक हजार प्रवासी मजदूर सवार थे। ट्रेन को प्लेटफार्म पर रुकने के बाद वहां मौजूद अधिकारियों द्वारा सवार लोगों को निर्देश दिया गया कि वह नीचे न उतरे। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कतारबद्ध ट्रेनों में सवार लोगों को उतरने का आदेश दिया। ट्रेनों में सवार विभिन्न जनपदों के सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद स्टेशन परिसर में खड़ी रोडवेज बसों ने इन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया। भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मची रही। मजदूर परिसर में इधर-उधर घूमते हुए अधिकारियों के साथ ही अन्य लोगों से यह पूछते रहे कि उनके जिला के लिए कौन सी नंबर की बस जाएगी। हालांकि लाउडस्पीकर से यह सूचना दी जा रही कि कौन नंबर की बस कहा जाएगा। जैसे ही संबंधित जनपद के लोगों के कानों में यह सूचना पहुंच रही थी, वह उक्त बस की तरफ दौड़ पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें