फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ उठे दो जनाजे: गाजीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोर की मौत, घर से टहलने निकलते थे दोनों

Sun, 21 Jul 2024 08:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

रजदेपुर निवासी समीर (14) और जाकिर हुसैन (15) जमलापुर के पास नई रेलवे लाइन पर घूम रहे थे। इसी दौरान नई रेलवे लाइन पर अचानक ट्रेन आ गई। 
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर स्थित जमलापुर के सामने शाम को ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के दौरान दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रहे थे।

विज्ञापन

रजदेपुर निवासी समीर (14) और जाकिर हुसैन (15) जमलापुर के पास नई रेलवे लाइन पर घूम रहे थे। इसी दौरान नई रेलवे लाइन पर अचानक ट्रेन आ गई। दोनों किशोर को ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी, जिससे धक्का लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि दोनों किशोर की मौत ट्रेन के धक्के से हुई है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें