फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संदिग्ध दबोचे, मिली बाइबिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लठठुडिह। थाना क्षेत्र के कामूपुर के पास रविवार को पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से दो बाइबिलें मिलीं। पुलिस का कहना है कि दोनों धर्म परिवर्तन कराने में जुटे थे। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी कि कामूपुर के पास दो संदिग्ध लोगों को रोका गया। जिस पर वह भागने लगे। शंका होने पर पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर दबोचा। तलाशी में उनके पास मिले झोले में ईसाई धर्म की दो बाइबिलें मिली। पकड़े गए दोनों लोगों ने अपना नाम श्याम चरण ग्राम भदेशर थाना मुहम्मदाबाद व मोतीचन्द राम निवासी कामूपुर बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धर्म परिवर्तन की पुष्टि करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें